Advertisement Carousel
Blog

हिड़मा का महिमामंडन शहीदों का अपमान, अटल श्रीवास्तव बिना शर्त माफी मांगें : टिकेश्वर सिंह गबेल

Advertisements

हिड़मा का महिमामंडन शहीदों का अपमान, कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव बिना शर्त माफी मांगें : टिकेश्वर सिंह गबेल
सक्ती। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव द्वारा कथित रूप से नक्सली कमांडर हिड़मा का महिमामंडन किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ के शहीद जवानों, निर्दोष आदिवासियों और लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान बताते हुए कांग्रेस विधायक से सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी की मांग की है।

Advertisements
Advertisements


भाजपा जिला अध्यक्ष ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि जिस हिड़मा पर झीरम घाटी, ताड़मेटला और बीजापुर-सुकमा सहित कई बड़े नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड होने के आरोप हैं, उसकी तुलना महान विभूतियों से करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति का महिमामंडन करना नक्सली हिंसा में शहीद हुए जवानों और पीड़ित परिवारों की भावनाओं को आहत करता है।
टिकेश्वर सिंह गबेल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जहां बस्तर में सुरक्षा और विकास को प्राथमिकता देते हुए नक्सलवाद के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है, वहीं कांग्रेस नेताओं के ऐसे बयान उनकी सोच पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शांति और विकास के प्रयासों के बीच इस प्रकार के बयान उचित नहीं हैं।
उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व से यह स्पष्ट करने की मांग की कि क्या वह अपने विधायक के कथित बयान से सहमत है। साथ ही पूछा कि यदि पार्टी इस बयान का समर्थन नहीं करती, तो अब तक संबंधित विधायक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि नक्सली हिंसा से प्रभावित परिवारों के लिए इस प्रकार की टिप्पणी अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी नहीं मांगते हैं, तो भाजपा इस मुद्दे को लेकर सड़क से लेकर सदन तक लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button