Advertisement Carousel
Blog

विष्णुदेव साय सरकार ने निगम, बोर्ड और मंडलों में की नई नियुक्तियां

Advertisements

बसंत पटेल बने छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड के सदस्य
विष्णुदेव साय सरकार ने जारी की नियुक्ति सूची, क्षेत्र में खुशी की लहर
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा विभिन्न निगम, बोर्ड एवं मंडलों में नई नियुक्तियों की सूची जारी की गई है। इस सूची में जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पाली निवासी बसंत कुमार पटेल को छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है।
बसंत कुमार पटेल की नियुक्ति की सूचना मिलते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और ग्रामीणों ने इसे जिले और विशेषकर किसान वर्ग के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। लोगों का कहना है कि उनकी नियुक्ति से किसानों की समस्याओं और कृषि से जुड़े मुद्दों को शासन स्तर पर मजबूती के साथ उठाया जा सकेगा।

Advertisements
Advertisements


बसंत कुमार पटेल लंबे समय से सामाजिक कार्यों और किसान हितों से जुड़े विषयों पर सक्रिय रहे हैं। उन्होंने पार्टी संगठन में भी एक निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में लगातार कार्य किया है। उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए सरकार ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
क्षेत्रवासियों ने विश्वास जताया है कि बसंत पटेल अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए किसानों और ग्रामीणों के हित में प्रभावी भूमिका निभाएंगे। उनकी नियुक्ति पर समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button