Advertisement Carousel
Blog

बस्तर में लौटी शांति, भाजपा सरकार के संकल्प और सुरक्षाबलों के शौर्य को सांसद कमलेश जांगड़े ने सराहा

Advertisements

भाजपा सरकार के समयबद्ध संकल्प और सुरक्षाबलों के शौर्य से बस्तर में लौटी शांति
मोदी-शाह और साय-शर्मा के नेतृत्व में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार : सांसद कमलेश जांगड़े
सक्ती। जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने देश और विशेष रूप से छत्तीसगढ़ को माओवादी हिंसा से मुक्त कराने की दिशा में केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व को ऐतिहासिक बताया है।

Advertisements
Advertisements


सांसद ने कहा कि डबल इंजन सरकार के समयबद्ध संकल्प, प्रभावी रणनीति और सुरक्षाबलों के अदम्य साहस के कारण नक्सलवाद अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि वर्षों तक बस्तर और अन्य आदिवासी अंचल माओवादी हिंसा और भय के साये में रहे, लेकिन आज सुरक्षा, विकास और विश्वास का नया वातावरण तैयार हुआ है।
श्रीमती जांगड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत नक्सलवाद के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में राज्य पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने से सुरक्षा अभियानों को उल्लेखनीय सफलता मिली है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सुरक्षा के साथ-साथ विकास को भी समान प्राथमिकता दे रही है। ‘नियद नेल्लानार’ जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। जिन क्षेत्रों में कभी हिंसा और भय का माहौल था, वहां आज विकास और विश्वास की नई तस्वीर दिखाई दे रही है।
सांसद ने कहा कि उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा लगातार बस्तर क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ा रहे हैं तथा स्थानीय युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संवेदनशील प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज बस्तर का आम नागरिक भयमुक्त वातावरण में जीवन जी रहा है, जो वर्तमान सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है।
अंत में सांसद कमलेश जांगड़े ने प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि निकट भविष्य में छत्तीसगढ़ पूर्णतः नक्सलवाद मुक्त होकर देश के सबसे सुरक्षित, समृद्ध और विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में शामिल होगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button