Advertisement Carousel
Blog

7.88 करोड़ के मादक पदार्थों का हुआ नष्टीकरण, दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Advertisements

दुर्ग रेंज पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए लगभग 7 करोड़ 88 लाख रुपये मूल्य के जप्त मादक पदार्थों का वैधानिक प्रक्रिया के तहत नष्टीकरण कर दिया है। थाना पुलगांव के एनडीपीएस एक्ट प्रकरण में जप्त अफीम और अफीम डोडा को भिलाई स्टील प्लांट में पूरी सुरक्षा और कानूनी प्रक्रिया के साथ नष्ट किया गया।

Advertisements
Advertisements



छत्तीसगढ़ शासन और पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देश पर गठित रेंज स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल समिति ने यह कार्रवाई की। उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष एवं दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य के नेतृत्व में भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-3 प्लांट में मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया गया।



जानकारी के अनुसार थाना पुलगांव के अपराध क्रमांक 247/2026 के तहत आरोपियों से लगभग 14 लाख 30 हजार 100 नग अफीम के पौधे, जड़, तना, पत्ती, फूल और फल जप्त किए गए थे। इसके अलावा 62 किलो 540 ग्राम अफीम डोडा और 572 ग्राम अफीम युक्त सूखा मिश्रित डोडा बुक्की भी बरामद की गई थी। इन सभी मादक पदार्थों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 7 करोड़ 88 लाख रुपये आंकी गई है।

नष्टीकरण की प्रक्रिया से पहले पर्यावरण विभाग सहित सभी संबंधित विभागों से आवश्यक अनुमति प्राप्त की गई। निर्धारित मानकों और वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए भिलाई स्टील प्लांट में इन मादक पदार्थों को पूरी तरह नष्ट किया गया।



7.88 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ नष्ट
14.30 लाख से अधिक अफीम के पौधे किए गए नष्ट
भिलाई स्टील प्लांट में हुई कार्रवाई
आईजी दुर्ग रेंज के नेतृत्व में संपन्न हुआ नष्टीकरण
एनडीपीएस एक्ट प्रकरण में जप्त सामग्री का किया गया निपटान


दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध उत्पादन, परिवहन, बिक्री या सेवन से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जनता का सहयोग समाज और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए बेहद जरूरी है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button