Advertisement Carousel
Blog

शराब भट्टी में मामूली विवाद के बाद चाकू बाजी, आरोपी गिरफ्तार अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चंद घंटों में आरोपी दबोचा गया

Advertisements

शराब भट्टी में मामूली विवाद के बाद चाकूबाजी, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा। अकलतरा थाना क्षेत्र स्थित शराब भट्टी में पैसों के मामूली विवाद के बाद हुई चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी धीरज खाण्डेकर निवासी ग्राम करूमहू थाना मुलमुला अपने साथी हेतराम केवट के साथ 26 मई को अकलतरा आया हुआ था। दोनों काम निपटाने के बाद अकलतरा स्थित शराब भट्टी में शराब पीने पहुंचे थे। इसी दौरान चखना दुकान संचालक मंजीत सिंह निवासी सुपेला, भिलाई से सिगरेट और चखना लेने के बाद पैसों को लेकर विवाद हो गया।
विवाद बढ़ने पर आरोपी मंजीत सिंह ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्के के साथ धारदार चाकू से दोनों युवकों पर हमला कर दिया। घटना में धीरज खाण्डेकर के बाएं हाथ की भुजा के पास तथा हेतराम केवट के दाहिने हाथ में चोट आई।
मामले की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 293/26 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, एएसआई सुरेंद्र कश्यप एवं आरक्षक शेष साहू की विशेष भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button