Advertisement Carousel
Blog

शिवरीनारायण चौपाटी में पुलिस का जनजागरूकता अभियान, साइबर सुरक्षा और NRI मामलों पर किया जागरूक

Advertisements

शिवरीनारायण चौपाटी में पुलिस का जनजागरूकता अभियान, साइबर सुरक्षा और NRI मामलों पर किया जागरूक

महिला सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी से बचाव और अप्रवासी भारतीयों से जुड़े मामलों की दी जानकारी, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील

Advertisements
Advertisements



जांजगीर-चांपा पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग के तहत शिवरीनारायण चौपाटी में जनजागरूकता अभियान चलाकर आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और अप्रवासी भारतीय (NRI) से जुड़े विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को बदलते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना और पुलिस के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना था।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में डीएसपी (अजाक) श्रीमती सतरूपा तारम की उपस्थिति में पीएसआई रितेश परमार ने नागरिकों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि यदि किसी अप्रवासी भारतीय (NRI) से जुड़ी कोई संदिग्ध जानकारी मिले या किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस या संबंधित टोल-फ्री हेल्पलाइन पर दें।


कार्यक्रम में नागरिकों को साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए तरीकों से भी अवगत कराया गया। लोगों से अपील की गई कि किसी भी अज्ञात कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी या बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है, तो वह तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क कर निकटतम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराए।
इसके अलावा महिलाओं और युवतियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में पीएसआई कविता और महिला आरक्षक दिव्या सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button