Advertisement Carousel
Blog

नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: डिवाइडर में पौधारोपण करा रही सुपरवाइजर को ट्रेलर ने 20 मीटर तक घसीटा, मौके पर मौत, चालक गिरफ्तार

Advertisements

नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: डिवाइडर में पौधारोपण करा रही सुपरवाइजर को ट्रेलर ने 20 मीटर तक घसीटा, मौके पर मौत, चालक गिरफ्तार

रतनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लापरवाही से वाहन चलाने वाले ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Advertisements
Advertisements



बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सड़क सुरक्षा को झकझोर देने वाला दर्दनाक हादसा सामने आया है। ओछिनापारा रतनपुर ओवरब्रिज के पास डिवाइडर में पौधारोपण कार्य की निगरानी कर रही सुपरवाइजर महिमा कोशले की तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।


पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 की दोपहर करीब 1 बजे बिलासपुर की ओर से आ रहे ट्रेलर क्रमांक BR-03GC-9045 के चालक ने हाईवे पर कार्य चलने के बावजूद तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए महिमा कोशले को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेलर उन्हें करीब 20 मीटर तक घसीटता चला गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मामले की शिकायत मृतका के रिश्तेदार प्रदीप कोशले ने रतनपुर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर ट्रेलर चालक शिवकुमार साव (32 वर्ष), निवासी गढ़वा, झारखंड को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।


पूरे मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नरेश गर्ग, आरक्षक पवन ठाकुर और धीरज कश्यप ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने कहा है कि सड़क निर्माण, मरम्मत और पौधारोपण जैसे कार्यों के दौरान वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button