Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन ‘अंकुश’ में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलाते 5 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

ऑपरेशन ‘अंकुश’ में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलाते 5 आरोपी गिरफ्तार

पुसौर और पूंजीपथरा में जुआ फड़ों पर छापेमारी, नगदी, दो बाइक, मोबाइल और जुआ सामग्री जब्त

रायगढ़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना पुसौर और पूंजीपथरा क्षेत्र से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नगदी, दो मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस के अनुसार, ग्राम कठली में बड़े तालाब की मेड़ पर खुड़खुड़िया (झंडी-मुंडी) जुआ फड़ संचालित होने की सूचना पर पुसौर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को देखकर कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि दिनेश कुमार चौधरी, उमाकांत निषाद और कमलेश निषाद को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई में ₹1,000 नगद, दो मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन, खुड़खुड़िया गोटी, झंडी-मुंडी पट्टी और बांस की टोकरी जब्त की गई।


वहीं थाना पूंजीपथरा पुलिस ने सुनील इस्पात, चिराईपानी के पास स्टाइगर जुआ खिलाए जाने की सूचना पर छापेमारी कर पंकज शर्मा और रिषभ बाजपेई को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से ₹500 नगद और स्टाइगर गोटियां बरामद हुईं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि ऑपरेशन ‘अंकुश’ के तहत जिलेभर में जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि जुआ या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button