Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन ‘आघात’ में रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, 69.66 लीटर अवैध शराब जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

ऑपरेशन ‘आघात’ में रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, 69.66 लीटर अवैध शराब जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार

घरघोड़ा, पुसौर, पूंजीपथरा और खरसिया में ताबड़तोड़ छापेमारी, महुआ, हाथभट्ठी, देशी व अंग्रेजी शराब बरामद

Advertisements
Advertisements



रायगढ़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत अवैध शराब कारोबार के खिलाफ जिलेभर में व्यापक अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में साइबर थाना, घरघोड़ा, पुसौर, पूंजीपथरा और चौकी खरसिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 69.66 लीटर अवैध महुआ, हाथभट्ठी, देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की है। इस दौरान 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।


सबसे बड़ी कार्रवाई ग्राम रायकेरा में की गई, जहां साइबर थाना और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने रूपेश बेहरा के घर पर छापा मारकर 28.42 लीटर शराब, शराब बिक्री की नगदी और अन्य सामग्री जब्त की।
वहीं पुसौर पुलिस ने ग्राम बरपाली में दो अलग-अलग छापेमारी कर 14 लीटर महुआ शराब बरामद की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। चौकी खरसिया पुलिस ने तेलीकोट क्षेत्र में 10 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब जब्त कर एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।


इसके अलावा पूंजीपथरा पुलिस ने पाकादरहा, बिलासखार और तराईमाल में तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 24.24 लीटर अवैध शराब बरामद की। इस दौरान महुआ शराब के साथ अंग्रेजी शराब भी जब्त की गई और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि अवैध शराब से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button