Advertisement Carousel
Blog

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार

Advertisements

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार

वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर करता था ब्लैकमेल, चांपा पुलिस की साइबर टीम ने पश्चिम बंगाल से दबोचा

Advertisements
Advertisements



जांजगीर-चांपा,  सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और उसे वायरल करने के मामले में चांपा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर टीम की मदद से आरोपी को पश्चिम बंगाल के कोलकाता से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 25 मार्च 2026 को थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई थी कि करीब एक वर्ष पहले उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से एक युवक से हुई थी। दोनों के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत होती थी। इसी दौरान आरोपी ने वीडियो कॉल को रिकॉर्ड कर लिया और बाद में महिला को ब्लैकमेल करते हुए अश्लील वीडियो वायरल कर दिया।
शिकायत के आधार पर थाना चांपा में आईटी एक्ट की धारा 67(ए) तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 79 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। साइबर सेल की तकनीकी सहायता से आरोपी की लोकेशन का पता लगाकर पुलिस टीम कोलकाता रवाना हुई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 19 वर्षीय अमल रैन को कोलकाता से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के मार्गदर्शन में साइबर टीम एवं थाना चांपा पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने नागरिकों, विशेषकर युवाओं से सोशल मीडिया पर अंजान लोगों से मित्रता करते समय सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की साइबर ब्लैकमेलिंग या ऑनलाइन उत्पीड़न की तत्काल पुलिस में शिकायत करने की अपील की है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button