Advertisement Carousel
Blog

मामूली विवाद में युवक की हत्या, रतनपुर पुलिस ने चंद घंटों में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Advertisements

मामूली विवाद में युवक की हत्या, रतनपुर पुलिस ने चंद घंटों में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

नशे की हालत में ईंट और चाकू से किया जानलेवा हमला, घर की दीवार चढ़कर वारदात को दिया अंजाम

बिलासपुर/रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अकलतरी में मामूली विवाद के बाद एक युवक की ईंट और चाकू से हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस के अनुसार, प्रार्थी विशाल कश्यप अपने मित्र इंद्रप्रकाश उर्फ गोलू के साथ गांव के नीम चौक के पास खड़ा था। इसी दौरान गांव के सुधीर सोनवानी (27 वर्ष) और अमित उर्फ अनिश सोनवानी (18 वर्ष) वहां पहुंचे और शराब के नशे में गाली-गलौज को लेकर दोनों से विवाद करने लगे। विवाद बढ़ने पर प्रार्थी और उसका मित्र वहां से चले गए।
कुछ देर बाद दोनों आरोपियों ने दोबारा रास्ते में प्रार्थी और उसके मित्र को रोककर हमला किया। आरोप है कि प्रार्थी के साथ लोहे के पाइप से मारपीट की गई, जबकि इंद्रप्रकाश अपनी जान बचाकर घर भाग गया। इसके बाद आरोपी उसके घर की दीवार पर चढ़कर छत के रास्ते अंदर घुसे और ईंट तथा चाकू से प्राणघातक हमला कर उसकी हत्या कर दी।


घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक विष्णु यादव, सहायक उपनिरीक्षक संतोष पात्रे तथा थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने कहा है कि हत्या जैसे गंभीर अपराधों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित और सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button