Advertisement Carousel
Blog

चांपा पुलिस की कार्रवाई, 15 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

चांपा पुलिस की कार्रवाई, 15 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

कोसमदा निवासी युवक के कब्जे से कच्ची महुआ शराब जब्त, आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई

जांजगीर-चांपा,  जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चांपा पुलिस ने एक आरोपी को 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Advertisements
Advertisements


पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना चांपा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोसमदा निवासी 27 वर्षीय जगत राम बसोड़ को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 3 हजार रुपये बताई गई है, बरामद की। शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया तथा विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, पीएसआई गोपी सिंह, निकिता साहू तथा थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button