Advertisement Carousel
Blog

ऑटो में बैठाकर यात्री की जेब से ₹74 हजार उड़ाने वाले चालक और साथी गिरफ्तार

Advertisements

ऑटो में बैठाकर यात्री की जेब से ₹74 हजार उड़ाने वाले चालक और साथी गिरफ्तार

सीट बदलवाकर और वाहन खराब होने का बहाना बनाकर करते थे चोरी, पुरानी भिलाई पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा न्यायिक रिमांड पर

दुर्ग, पुरानी भिलाई पुलिस ने ऑटो में सवार यात्री की जेब से 74 हजार रुपये चोरी करने वाले ऑटो चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से यात्री का ध्यान भटकाकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ऑटो भी जब्त कर लिया है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस के अनुसार, भिलाई निवासी अरविंद कुमार 15 जुलाई को कार्यालय से केनरा बैंक में 74 हजार रुपये जमा कराने जा रहे थे। इसी दौरान वे एक ऑटो में सवार हुए, जिसमें पहले से दो युवक बैठे थे। रास्ते में ऑटो चालक ने उन्हें कई बार सीट बदलने के लिए कहा और बैंक तक ले जाने के बजाय चरोदा स्थित ज्योति कटिंग के पास वाहन खराब होने का बहाना बनाकर उतार दिया। नीचे उतरने के बाद जब उन्होंने अपनी जेब देखी तो नकदी गायब थी।
शिकायत के आधार पर पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी विश्लेषण और जांच के दौरान पुलिस ने ऑटो क्रमांक CG 07 DB 6016 के चालक और उसके साथी की पहचान की। पहचान परेड में पीड़ित ने दोनों आरोपियों की पुष्टि की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बॉबी गुरजीत सिंह (31 वर्ष) और धीरज वर्मा (20 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी के खिलाफ थाना सुपेला क्षेत्र में मारपीट और चोरी के अन्य मामले भी दर्ज हैं।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से सार्वजनिक परिवहन में यात्रा के दौरान नकदी और कीमती सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल-112 या निकटतम पुलिस थाने को देने का आग्रह किया है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button