Advertisement Carousel
Blog

रामभांठा मैदान में बच्चों को बेचा जा रहा था नशे का सोल्यूशनरायगढ़ पुलिस का एक्शन, 19 नग सोल्यूशन के साथ आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

संवाददाता ललिता बरेठ

Advertisements

“ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिगों को नशे का सोल्यूशन बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


रायगढ़। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग बच्चों को नशे के लिए सोल्यूशन बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 19 नग सुपर मैक्स सोल्यूशन, बिक्री रकम और अन्य सामान जप्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता एवं जेजे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रामभांठा स्थित संजय मैदान के पास “डोकरी” नामक युवक छोटे-छोटे बच्चों को सोल्यूशन बेच रहा है, जिसका उपयोग नशे के रूप में किया जा रहा है।


सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर वहां मौजूद कई नाबालिग लड़के भागने लगे। पुलिस ने एक युवक को पकड़कर पूछताछ की, जिसने बताया कि उसने “डोकरी सिदार” से 40 रुपये में सोल्यूशन खरीदा था। उसके पास से सुपर मैक्स साइकिल सोल्यूशन का ट्यूब भी बरामद किया गया।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी शिवशंकर उर्फ डोकरी सिदार (26 वर्ष), निवासी सुसडेगा थाना पत्थलगांव जिला जशपुर को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 19 नग सुपर मैक्स साइकिल सोल्यूशन नंबर-04, बिक्री रकम 240 रुपये एवं अन्य सामग्री बरामद की गई।


पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह राउरकेला (ओडिशा) से सोल्यूशन खरीदकर रायगढ़ शहर के विभिन्न इलाकों में नाबालिग बच्चों को 50 से 60 रुपये में बेचता था। आरोपी ने यह भी बताया कि वह 10 दिन पहले राउरकेला से पांच बॉक्स सोल्यूशन लेकर आया था।
कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 284/2026 के तहत धारा 123, 275, 286 बीएनएस एवं धारा 77 जेजे एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि नशा बच्चों और युवाओं के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है तथा ऐसे कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ रायगढ़ police लगातार सख्त कार्रवाई करती रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button