Advertisement Carousel
Blog

चंद घंटों में चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

चंद घंटों में चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


भिलाई। स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने चोरी के दो मामलों का त्वरित खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने के जेवरात समेत करीब 8 लाख रुपये की चोरी की मशरूका बरामद की है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, दुर्गानगर जुनवानी रोड निवासी मोहम्मद मोहसिन खान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके 17 वर्षीय नाबालिग भांजे को धमकाकर घर से सोने के जेवरात लाने के लिए दबाव बनाया गया। इसके बाद नाबालिग के माध्यम से दो सोने की अंगूठी, हार, कान की बाली और मंगलसूत्र चोरी कराया गया।

Advertisements


शिकायत पर स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ और विवेचना के दौरान पुलिस ने अनुराग कुर्रे (18), करन सोनी (25) और रोहित गुप्ता (23) को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर उक्त मामले के साथ स्मृतिनगर चौकी के एक अन्य चोरी के प्रकरण की मशरूका भी बरामद की गई।
दोनों मामलों में पुलिस ने कुल करीब 8 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने नाबालिग को धमकाकर उसके माध्यम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
दुर्ग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नाबालिगों पर दबाव, धमकी या उन्हें आपराधिक गतिविधियों में शामिल किए जाने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button