Advertisement Carousel
Blog

ऑटो रोककर यात्री की जेब से ₹2,500 छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

ऑटो रोककर यात्री की जेब से ₹2,500 छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


दुर्ग। छावनी थाना पुलिस ने ऑटो में सवार यात्री की जेब से 2,500 रुपये छीनकर फरार हुए दो आरोपियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।


पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त को उमाशंकर प्रसाद श्रीवास्तव पावर हाउस से सामान खरीदकर ऑटो क्रमांक CG 07 T 3083 से कैलाश नगर, जामुल जा रहे थे। इसी दौरान महाराणा प्रताप बरदाना दुकान के पास ऑटो रोककर चालक और उसके साथी ने उनकी जेब से 2,500 रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए।

Advertisements


शिकायत पर छावनी थाने में अपराध क्रमांक 537/2026 के तहत धारा 304(2), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पूछताछ में दोनों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुलेन्दर सिंह उर्फ मोना (42) और आरीफ खान (44), दोनों निवासी कैम्प-01 भिलाई के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में छीनी गई राशि के संबंध में वैधानिक कार्रवाई की है।
पुलिस ने नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों और यात्रा के दौरान अपने सामान व नगदी की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button