Advertisement Carousel
Blog

शराब के लिए मां से मांगे पैसे, नहीं देने पर बेटे ने की मारपीट अकलतरा में शराबी पुत्र गिरफ्तार, मां को दी जान से मारने की धमकी

Advertisements

शराब के लिए मां से पैसे मांगे, नहीं देने पर बेटे ने की मारपीट
अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी पुत्र गिरफ्तार
गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के बाद भेजा गया जेल
जांजगीर-चांपा, 12 मई 2026। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में मां के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने वाले आरोपी पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, अकलतरा निवासी मीना बाई बांधेकर ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि 10 मई 2026 की सुबह उसका बेटा अमन बांधेकर शराब के नशे में घर पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा।
प्रार्थिया द्वारा पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपी अमन बांधेकर गुस्से में आ गया और अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद उसने अपनी मां के साथ मारपीट की।

Advertisements
Advertisements


मामले की शिकायत मिलते ही थाना अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 256/2026 के तहत धारा 119(1), 351(3) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी अमन बांधेकर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
आरोपी का विवरण
अमन बांधेकर, पिता स्व. बलराम बांधेकर, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 13, पुराना थाना के पास, अकलतरा।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा सहित अकलतरा थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button