Advertisement Carousel
Blog

24 घंटे में अपहरण कांड का खुलासा, युवक सकुशल बरामद रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

Advertisements

ललिता बरेठ कि रिपोर्ट

Advertisements

24 घंटे में अपहरण कांड का खुलासा, रायगढ़ पुलिस ने युवक को सकुशल छुड़ाया 
झारखंड से 3 आरोपी गिरफ्तार, अपहरण में इस्तेमाल दो स्कॉर्पियो जब्त
घर में घुसकर युवक का किया था अपहरण, लैलूंगा पुलिस ने रांची में दी दबिश
एसएसपी शशि मोहन सिंह बोले — “कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा”
रायगढ़ पुलिस ने अपहरण के सनसनीखेज मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 24 घंटे के भीतर अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में झारखंड से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक, थाना लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम मुड़ागांव रामनाथपुर निवासी शिवप्रसाद बंजारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका 26 वर्षीय पुत्र रवि नारायण बंजारा का तीन युवकों ने दो स्कॉर्पियो वाहनों में जबरन अपहरण कर लिया।

Advertisements


बताया गया कि आरोपी पवन साहू अपने साथियों विष्णु साहू और नरेंद्र साहू के साथ 10 मई की दोपहर प्रार्थी के घर पहुंचे और 12 लाख रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद करते हुए रवि बंजारा के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने युवक को जबरन वाहन क्रमांक CG 14 MU 1197 और JH 01 DV 6413 में बैठाकर फरार हो गए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर थाना लैलूंगा पुलिस ने तत्काल अपहरण का मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की। पुलिस टीम ने बिना देर किए झारखंड के रांची में दबिश दी और अपहृत युवक रवि नारायण बंजारा को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस ने मामले में आरोपी पवन साहू, विष्णु साहू और नरेंद्र साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त दोनों स्कॉर्पियो वाहनों को भी जब्त कर लिया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक और आरोपियों के बीच व्यापारिक लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी वारदात को समय रहते टाल दिया गया।


आरोपियों के खिलाफ थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 156/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(2), 3(5) के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी
पवन साहू (30 वर्ष), निवासी बोकोंदा, थाना लापुंग, जिला रांची (झारखंड)
विष्णु साहू (22 वर्ष), निवासी बोकोंदा, थाना लापुंग, जिला रांची (झारखंड)
नरेंद्र उर्फ नरेंद्र साहू (27 वर्ष), निवासी डिम्बा, थाना लापुंग, जिला रांची (झारखंड)
इस कार्रवाई में एडिशनल एसपी अनिल सोनी और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
एसएसपी का सख्त संदेश
“किसी भी व्यक्ति को डराना, धमकाना, बंधक बनाना या अपहरण जैसी वारदात करना गंभीर अपराध है। रायगढ़ पुलिस ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।” — एसएसपी शशि मोहन सिंह

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button