Advertisement Carousel
Add
मध्यप्रदेशमैहर

मैहर में जनसुनवाई आयोजित, अपर कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

मैहर कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी के निर्देशन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं।

Advertisements
Advertisements

इस दौरान अपर कलेक्टर सुश्री संजना जैन ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित विभिन्न विभागों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।

Advertisements

कार्यक्रम में एसडीएम मैहर श्रीमती दिव्या पटेल, डिप्टी कलेक्टर आशिमा पटेल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री राजेंद्र बांगरे तथा जनपद पंचायत सीईओ श्री अशोक तिवारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याएं सुनकर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

प्रशासन द्वारा आयोजित जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना एवं शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button