Advertisement Carousel
गरियाबंदछत्तीसगढ़

अपनी तगड़ी सेटिंग से एक ही शिक्षक का दो संकुल पर कब्जा, अधिकारी मेहरबान

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विपिन कुमार सोनवानी

Advertisements

संकुल के अन्य शिक्षकों में भारी रोष, मैनपुर शिक्षा विभाग में सेटिंग का खेल..

देवभोग न्यूज… शिक्षा विभाग में  सेटिंग का खेल हमेशा देखने को मिलता है, जहां एक ही संकुल का शिक्षक दो अलग अलग संकुलों के समन्वयक अधिकारी बनकर बैठे हैं। मामल मैनपुर शिक्षा विभाग का है जहां मैनपुर 2 संकुल का शिक्षक दामोदर साय नेगी जिनका पदस्थापना प्राथमिक शाला मुड़ापारा है उन्हें बीआरसीसी और डीएमसी के द्वारा दो संकुल का संकुल समन्यवक बनाया गया है। दामोदर साय नेगी जो मैनपुर 2 और भाठीगढ़ संकुल का समन्वयक बनाया गया हैं। जबकि भाटीगढ संकुल अन्तर्गत कुल 17 से ज्यादा प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय संचालित होती है और जहां उस संकुल में 40 से 50 शिक्षक पदस्थ हैं लेकिन वहां के शिक्षकों को संकुल समन्यवक न बनाकर मैनपुर 2 में पदस्थ ओर वहीं के संकुल समन्यवक को डबल जिम्मेदारी दी गई है जिसके चलते भाठीगढ़ संकुलों के शिक्षकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा हैं।

ऐसा प्रतित होता है कि सम्बंधित अधिकारी इस अनुचित व्यवस्था के पीछे हैं जिसमें एक ही व्यक्ति पर दो जिम्मेदारियां डाल दी गई है, जो प्रशासनिक अनुचितता या पक्षपात का संकेत है।

भ्रष्टाचार का आशंका.. ऐसे मामले में अक्सर भ्रष्टाचार कि शिकायत आते रहती हैं , जहां योग्य शिक्षकों को नजर अंदाज कर किसी पसंदीदा और सेटिंग वाले शिक्षक को डबल जिम्मेदारी दी गई है। एक ही शिक्षक के द्वारा दो संकुल को संभालना कक्षा में शिक्षा कि गुणवत्ता को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है।

ये वहीं शिक्षक है जो 2007 में मैनपुर ब्लॉक में भर्ती 129 फर्जी शिक्षाकर्मी में शामिल है जिसका जॉच चल रहा है, शिक्षक दामोदर साय नेगी के द्वारा न्युक्ति के समय अनुभव प्रमाण पत्र शा. पूर्व. मा. शाला भाठीगढ का प्रस्तुत किया गया है जिसमें अनुभव के 6 अंक दिया गया, जॉच के पश्चात जॉच समितियों के द्वारा अनुभव के 6 अंक देने कि पात्रता नहीं होने कि बात कहीं गई हैं। ऐसे और भी मैनपुर ब्लॉक के शिक्षक हैं जिनके ऊपर जॉच कमिटी बनी है।


जिला मिशन समन्वयक शिवेष शुक्ला का कहना हैं कि मेरे संज्ञान में हैं जैसे ही भाठीगढ़ संकुल से प्रस्ताव आयेगा उसके बाद वहां के संकुल समन्यवक को बदल दिया जायेगा।

शिवेष शुक्ला जिला मिशन समन्वयक गरियाबंद।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button