Advertisement Carousel
Add
Blog

6 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

6 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


मुलमुला। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुलमुला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सफेद रंग के प्लास्टिक थैले में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब लेकर सेमरिया डेरा से जेवरा की ओर पैदल जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम जेवरा रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।

Advertisements


तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 6 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी की पहचान मोहन दिनकर (45 वर्ष), निवासी विद्याडीह (टांगर), थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
मुलमुला पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल, सउनि नजीर हुसैन, प्रधान आरक्षक रूद्र कुमार कश्यप, आरक्षक राजेश कश्यप, रामगोपाल भारती, ओमप्रकाश डहरिया एवं भूपेन्द्र कंवर का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button