Advertisement Carousel
Add
Blog

सूने मकान में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; दो नाबालिग भी पकड़े गए

Ad

Advertisements

सूने मकान में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; दो नाबालिग भी पकड़े गए

Advertisements


नवागढ़। थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम कोटिया में सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी पकड़ा गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम कोटिया निवासी राहुल कुर्रे पिछले करीब पांच माह से परिवार सहित आसनसोल (पश्चिम बंगाल) में रह रहे थे। उनका मकान बंद था। 28 जुलाई 2026 को अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और 12,500 रुपये नगद चोरी कर लिए थे। शिकायत पर थाना नवागढ़ में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

Advertisements


विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर आकाश कुर्रे (19) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के सामान को बरामद किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने का मंगलसूत्र, सोने की मंचली माला, सोने की नथ/फुली दो नग, सोने के झुमके एक जोड़ी, चांदी की पायल, चांदी की तीन बिछिया, चाबी छल्ला तथा 1,000 रुपये नगद बरामद किए हैं।


मामले में आकाश कुर्रे पिता भूरे लाल कुर्रे (19 वर्ष) और रूपेश कुमार कुर्रे पिता मुरूथू (32 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम कोटिया, थाना नवागढ़ को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, दोनों नाबालिगों को किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी आकाश कुर्रे के विरुद्ध पूर्व में भी थाना नवागढ़ में चोरी का मामला दर्ज है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नवागढ़ मणिकांत पाण्डेय एवं एएसआई लम्बोदर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button