Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

बिरहोर बस्ती में महादेव की सामूहिक पूजा, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से शैलेंद्र कुमार

Advertisements

कुनकुरी। विकासखंड कुनकुरी के ग्राम बेहराखार स्थित शंकर नगर बिरहोर बस्ती में सोमवार को भगवान महादेव की सामूहिक पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कल्याण आश्रम की पहल से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में अति पिछड़ी जनजाति बिरहोर समाज के परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Advertisements
Advertisements

बस्ती के बरगद पेड़ के नीचे प्राकृतिक स्वरूप में भगवान महादेव की स्थापना कर बिरहोर समाज के लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने सामूहिक रूप से भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि एवं परिवारों की खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम में बिरहोर समाज के लिए लंबे समय से कार्य कर रहे कल्याण आश्रम के पूर्व छात्र एवं पद्मश्री सम्मानित जागेश्वर यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ कल्याण आश्रम से विश्वनाथ सिदार, वीर सिंह, तेजकुमार चौहान और भीम राम चौहान सहित अन्य लोग शामिल हुए।

आयोजन में ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव, गांव के गंझू बालेश्वर, मिथुन यादव, जितेंद्र यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की। धार्मिक आयोजन में बिरहोर समाज के लोगों की सामूहिक भागीदारी ने सामाजिक एकजुटता और आस्था का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button