Advertisement Carousel
Blog

ग्राम तरौद में चल रही जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, ₹29 हजार नकद और ताश की गड्डियां जब्त

Advertisements

अकलतरा पुलिस की जुए पर बड़ी कार्रवाई, 9 जुआरी गिरफ्तार

ग्राम तरौद में चल रही जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, ₹29 हजार नकद और ताश की गड्डियां जब्त

जांजगीर-चांपा, जिले में जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अकलतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम तरौद में जुआ खेल रहे 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 29 हजार रुपये नकद और ताश की गड्डियां बरामद कर जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है

Advertisements
Advertisements


पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में जिलेभर में जुआ और सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अकलतरा थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम तरौद में जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने देर शाम छापेमारी कर मौके से नौ लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया।


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुए में प्रयुक्त 29 हजार रुपये नकद और ताश की पत्तियां जब्त की हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भास्कर शर्मा एवं अकलतरा थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button