Advertisement Carousel
Blog

30 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, डभरा पुलिस की कार्रवाई

Advertisements

30 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, डभरा पुलिस की कार्रवाई

Advertisements


सक्ती, अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डभरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 30 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 3 हजार रुपये बताई गई है।

Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी सुमित गुप्ता के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना डभरा पुलिस ने ग्राम छुहीपाली में दबिश देकर संतोष महेश्वरी (41 वर्ष) को गिरफ्तार किया।


तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पटेल, प्रधान आरक्षक विनोद कंवर तथा आरक्षक एकेश्वर चंद्रा, रोहित सिदार, राजेश धीरहे और योगेश साहू की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button