Advertisement Carousel
Blog

ट्रेलरों से बैटरी चोरी करने वाले तीन अपचारी बालक पकड़े, चोरी की बैटरियां बरामद

Advertisements

ट्रेलरों से बैटरी चोरी करने वाले तीन अपचारी बालक पकड़े, चोरी की बैटरियां बरामद

Advertisements


दुर्ग, खुर्सीपार पुलिस ने सुनसान क्षेत्रों में खड़े ट्रेलर और भारी वाहनों से बैटरी चोरी करने वाले तीन विधि से संघर्षरत अपचारी बालकों को पकड़कर चोरी की गई दो एक्साइड कंपनी की बैटरियां बरामद की हैं। सभी अपचारी बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई को ट्रेलर मालिक मंजित सिंह ने थाना खुर्सीपार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके ट्रेलर से अज्ञात चोरों ने दो एक्साइड कंपनी की बैटरियां चोरी कर ली हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान क्षेत्र में लगातार हो रही बैटरी चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ की। पूछताछ में तीनों अपचारी बालकों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई दोनों बैटरियां बरामद कर जब्त कर ली गईं।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सुनसान स्थानों पर लंबे समय तक खड़े ट्रेलर और अन्य भारी वाहनों को निशाना बनाकर उनकी बैटरियां निकालते थे और उन्हें बेचकर आर्थिक लाभ कमाने की योजना बनाते थे।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button