Advertisement Carousel
Blog

हाईवे लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी निकला शामिल

Advertisements

हाईवे लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी निकला शामिल

Advertisements


जांजगीर-चांपा,  सारागांव पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर राहगीरों से लूट की सनसनीखेज वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, नकदी, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और धारदार हथियार बरामद किया है। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक की संलिप्तता भी सामने आई है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, प्रार्थी अशोक लाठिया अपने साथी के साथ बढ़ई का काम करने सारागांव आया था। काम समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-49 स्थित अंजली फ्यूल्स पेट्रोल पंप के पास बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने चाकू जैसे धारदार हथियार से हमला कर दोनों को घायल कर दिया और उनके पास से दो मोबाइल फोन तथा पांच हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में थाना सारागांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महेन्द्र कुमार धारिया और सूर्यकांत बरेठ, दोनों निवासी डेरागढ़, जिला सक्ती को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।


पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लूटा गया मोबाइल फोन, दो हजार रुपये नकद तथा एक विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक्सट्रीम मोटरसाइकिल, चाकू और एक अन्य मोबाइल फोन बरामद किया।
पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राकेश कुमार सूर्यवंशी एवं थाना सारागांव की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button