Advertisement Carousel
Blog

धारदार हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

Advertisements

धारदार हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

Advertisements


दुर्ग,  सुपेला थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित स्टील का बटनदार धारदार हथियार जब्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि संजय नगर तालाब के पास एक युवक धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों में भय का माहौल बना रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान सुनील अक्षरी (23 वर्ष), निवासी शीतला तालाब के पास, सुपेला के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग 9 इंच लंबा स्टील का बटनदार धारदार हथियार बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।


आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
दुर्ग पुलिस ने कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराकर कानून-व्यवस्था भंग करने या आम लोगों में दहशत फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button