Advertisement Carousel
Add
Blog

सोशल मीडिया रील के लिए सड़क पर स्टंट पड़ा भारी, उतई पुलिस ने की कार्रवाई

Ad

Advertisements

सोशल मीडिया रील के लिए सड़क पर स्टंट पड़ा भारी, उतई पुलिस ने की कार्रवाई

Advertisements


दुर्ग,  सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर सार्वजनिक सड़क पर खतरनाक स्टंट करने वाले एक युवक के खिलाफ उतई पुलिस ने मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस ने वाहन चालक को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत भी दी है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन विश्वास के तहत सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 LW 8684 से सार्वजनिक सड़क पर स्टंटबाजी करते हुए नजर आया। इस दौरान आम नागरिकों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी और सड़क सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई थी।
थाना उतई पुलिस ने वीडियो का सत्यापन कर वाहन चालक की पहचान सौरभ टंडन (23 वर्ष), निवासी नेवईभाठा, जिला दुर्ग के रूप में की। आरोपी को थाना बुलाकर उसके विरुद्ध मोटर व्हीकल अधिनियम की धाराओं 128/194, 129/194, 184, 3/181 एवं 146/196 के तहत कार्रवाई की गई।


पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा सोशल मीडिया पर रील बनाने के उद्देश्य से सार्वजनिक मार्ग पर खतरनाक स्टंट किया गया, जिससे न केवल उसकी बल्कि अन्य राहगीरों की जान भी जोखिम में पड़ सकती थी।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए सड़क पर स्टंटबाजी या यातायात नियमों का उल्लंघन न करें। सार्वजनिक मार्गों पर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button