Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़गरियाबंद

ग्राम पंचायत सर्गिगुड़ा के पंचों ने सरपंच, सचिव कि मनमानी को लेकर जनपद सीईओ मैनपुर को पत्र लिखकर सामूहिक इस्तीफा देने कि मांग रखी..

The Panchs of Gram Panchayat Sargiguda wrote a letter to the District CEO Mainpur demanding collective resignation of the Sarpanch and Secretary for their arbitrariness.

Ad
फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विपिन कुमार सोनवानी 
सरकारी योजना और पंचायतों में मासिक बैठक नहीं करने का लगाया पंचों ने आरोप..
Advertisements
देवभोग… मैनपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत सर्गिगुड़ा में पंचों ने सरपंच और सचिव के खिलाफ पंचायत में मनमानी और मासिक बैठक आयोजीत नहीं होने के कारण जनपद पंचायत मैनपुर के सीईओ को पत्र लिखकर सामूहिक इस्तीफा देने कि बात कहें हैं,पंचों का कहना है कि ग्राम पंचायत सर्गिगुड़ा के सरपंच और सचिव के द्वारा शासकीय योजना के राशि का बंदरबाट किया जा रहा है और शासन कि योजनाओं को आम नागरिकों को जानकारी नहीं दे रहें हैं जिसके चलते पंचायतों के आम नागरिकों को सरकारी योजना का लाभ सही समय पर नहीं मिल रहा हैं, 
बता दें ग्राम पंचायत सर्गिगुड़ा प्रधानमंत्री गोद ग्राम है और वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप का लाडला ग्राम है लेकिन बड़ी दुर्भाग्य कि बात है कि सर्गीगुड़ा प्रधानमंत्री गोद ग्राम होने के बावजूद भी यहां के आम नागरिकों को मूलभुत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है , इसी का नतीजा है कि यहां के अधिकांश युवा वर्ग अन्यत्र रोजगार के लिए पलायन कर रहें हैं।
पंचों का प्रमुख मुद्दा है कि हम सभी पंचों को संज्ञान में लाएं बिना ही सभी कार्य का संचालन सरपंच और सचिव के द्वारा किया जा रहा है उनका यह कहना है कि आगामी स्थिति में पंचायत में ऐसी स्थिति रहेगी तो हम सभी पंचों के द्वारा सामूहिक इस्तीफा दिया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button