Advertisement Carousel
Add
Blog

24 घंटे में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का खुलासा, पति गिरफ्तार

Ad

Advertisements

24 घंटे में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का खुलासा, पति गिरफ्तार

Advertisements


धमधा। ग्राम अगर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले का धमधा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत को होमिसाइडल यानी हत्या जनित बताए जाने के बाद पुलिस ने जांच को हत्या के एंगल से आगे बढ़ाया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में घरेलू विवाद और पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते पति द्वारा मारपीट कर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी पति त्रिलोक खांडे (26) को गिरफ्तार कर न्यायालय में रिमांड के लिए पेश किया।
पुलिस के मुताबिक 20 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा से नवविवाहिता अन्नू खांडे, पति त्रिलोक खांडे की अज्ञात अवस्था में मृत्यु होने की सूचना मिली थी। नवविवाहिता की मृत्यु का मामला होने के कारण अनुविभागीय दंडाधिकारी धमधा को सूचना दी गई। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई के दौरान मृतिका के सिर पर चोट के निशान पाए गए।

Advertisements


इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। चिकित्सक की शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु को होमिसाइडल बताए जाने के बाद पुलिस ने मृतिका के परिजनों और संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान पति त्रिलोक खांडे पर संदेह गहराया।
घरेलू विवाद और चरित्र पर संदेह की बात आई सामने
पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों के बीच पूर्व से घरेलू विवाद होने तथा पति द्वारा पत्नी के चरित्र पर संदेह किए जाने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा था कि 21 फरवरी 2026 को दोनों तलाक लेने के संबंध में धमधा न्यायालय भी गए थे। बाद में मृतिका को मायके छोड़ने के दौरान उसके पिता के साथ मारपीट की घटना को लेकर जामुल थाने में रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी भी जांच में सामने आई।
पुलिस के अनुसार 19 सितंबर की रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच पति-पत्नी के बीच फिर विवाद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि विवाद के दौरान उसने खाट पर बैठी अन्नू खांडे के साथ मारपीट की और गला दबाया, जिससे उसकी मौत हो गई।
बीमारी बताकर अस्पताल ले गया
पुलिस का कहना है कि घटना के बाद वास्तविक घटनाक्रम छिपाने के उद्देश्य से आरोपी पत्नी को पूर्व बीमारी की बात बताकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा लेकर पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा पूछताछ के आधार पर मामले का खुलासा किया।
पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर त्रिलोक खांडे को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय के समक्ष रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।
पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि पारिवारिक विवाद या किसी भी प्रकार की हिंसा की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने कहा है कि किसी घटना को छिपाने या गलत जानकारी देकर वास्तविक तथ्यों को बदलने के बजाय कानून के माध्यम से शिकायत और सहायता प्राप्त की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button