Advertisement Carousel
Add
Blog

बुजुर्ग महिला से चैन झपटमारी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

बुजुर्ग महिला से चैन झपटमारी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


दुर्ग।

सुपेला थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला से सोने की चैन झपटमारी की दो घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पुलिस के अनुसार आरोपियों की निशानदेही पर सोने की चैन का बरामद हिस्सा तथा वारदात में प्रयुक्त स्कूटी के संबंध में वैधानिक कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Advertisements


पुलिस के मुताबिक 31 जुलाई 2026 को गीता देवी (62) सुबह करीब 6:32 बजे घर के सामने पैदल टहल रही थीं। इसी दौरान स्कूटी सवार दो लोग वहां पहुंचे और पीछे बैठे व्यक्ति ने उनके गले से सोने की चैन झपट ली। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले में थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।
इसी दौरान 20 सितंबर को नेहरू नगर ईस्ट स्थित विद्या विहार कॉलोनी में गीता देवी के साथ दोबारा चैन झपटमारी की घटना हुई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 1398/2026 के तहत धारा 304 BNS में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का विश्लेषण किया।
पुलिस के अनुसार जांच में आरोपी विक्की नायक (23) की पहचान हुई। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपने साथी तरूणा सिन्हा (20) के साथ दोनों घटनाओं में शामिल होना बताया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सोने की चैन का हिस्सा बरामद किया। साथ ही घटना में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक CG-07-NN-6415 के संबंध में भी कार्रवाई की गई।


सुबह टहलने वाली महिलाओं को बनाते थे निशाना
पुलिस के अनुसार आरोपी स्कूटी से क्षेत्र में घूमकर सुबह के समय पैदल टहलने वाली महिलाओं, विशेषकर बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाते थे। एक आरोपी स्कूटी चलाता था, जबकि दूसरा पीछे बैठकर अचानक महिला के गले से चैन झपट लेता था। पहचान छिपाने के लिए हेलमेट और चेहरे को कपड़े से ढकने का इस्तेमाल किया जाता था।
गिरफ्तार आरोपी विक्की नायक मूल रूप से ग्राम बारसिवनी, जिला बालाघाट (मध्यप्रदेश) का निवासी है और वर्तमान में दुर्ग के तितुरडीह क्षेत्र में रह रहा था। वहीं तरूणा सिन्हा राजनांदगांव की निवासी है और वर्तमान में तितुरडीह में रह रही थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सुबह के समय पैदल भ्रमण करते हुए अपने आभूषण और अन्य कीमती सामान के प्रति सावधानी बरतें। किसी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस के अनुसार समय पर सूचना मिलने से आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में मदद मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button