Advertisement Carousel
Add
Blog

कोसा-कांसा-कंचन की नगरी से लेकर चांपा तक गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज रहा शहर, दर्शन के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा में गणेशोत्सव की धूम, जगह-जगह सजे भव्य पंडाल
कोसा-कांसा-कंचन की नगरी से लेकर चांपा तक गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज रहा शहर, दर्शन के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

Advertisements
Advertisements

कोसा-कांसा-कंचन की नगरी में मंझली तालाब बना आस्था का केंद्र   गणराज गणेश उत्सव समिति

जांजगीर-चांपा। जिले में गणेशोत्सव का उल्लास चरम पर है। शहर से लेकर गांवों तक जगह-जगह भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। आकर्षक पंडाल, रंग-बिरंगी सजावट, धार्मिक आयोजनों और विभिन्न कार्यक्रमों के बीच श्रद्धालु बड़ी संख्या में गणपति बप्पा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। पूजा-अर्चना के साथ लोग भगवान गणेश से सुख-समृद्धि और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना कर रहे हैं।
कोसा-कांसा-कंचन की नगरी में मंझली तालाब बना आस्था का केंद्र
कोसा-कांसा-कंचन की नगरी में मंझली तालाब के पास श्री गणराज गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। समिति की ओर से गणेशोत्सव के दौरान अलग-अलग दिनों में फैंसी ड्रेस, डांस, विशेष आरती सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जा रहा है।


खास बात यह है कि यहां हर दिन श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रकार के प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चलते मंझली तालाब परिसर में शाम होते ही लोगों की भीड़ जुट रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

सदर बाजार का भव्य गणेश पंडाल बना आकर्षण


वहीं चांपा के सदर बाजार में भी भव्य गणेश पंडाल तैयार किया गया है। पंडाल में बीच में भगवान श्री गणेश और उनके दोनों ओर रिद्धि-सिद्धि की प्रतिमाएं विराजमान हैं। आकर्षक साज-सज्जा और प्रतिमाओं की भव्यता श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। शाम के समय यहां दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

             सिद्धिविनायक मंदिर में भी उमड़ रहे श्रद्धालु

चांपा में बजरंग मेडिकल के पास स्थित स्थायी श्री सिद्धिविनायक मंदिर में भी गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ देखने को मिल रही है। भक्त भगवान गणेश के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना कर रहे हैं और अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न प्रकार के व्यंजन एवं प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा है।


गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज रहा चांपा
गणेशोत्सव के चलते चांपा शहर के अलग-अलग मोहल्लों और पंडालों में भगवान श्री गणेश विराजमान हैं। कहीं धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पंडालों में होने वाली आरती और “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष से पूरा शहर भक्तिमय नजर आ रहा है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ ने गणेशोत्सव को उत्सव और आस्था के साथ-साथ शहर की सामाजिक एकजुटता का भी स्वरूप दे दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button