Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़गरियाबंद

निलंबित कर्मचारी नीलांबर बीसी को दुबारा बनाया गया झाखरपारा समिति के प्रबंधक का कमान

Suspended employee Nilambar BC has been reinstated as the manager of Jhakharpara committee.

Ad
फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विपिन कुमार सोनवानी 
दीवानमुड़ा समिति में 2021/22 में 05 हजार क्विटंल का हो चुका है हेराफेरी
देवभोग न्यूज… सहकारी समिति झाखरपारा में कर्मचारी नीलांबर बीसी को लेकर उठे सवाल अब समिति कि कार्यशैली तक पहुंच गया है,पूर्व में दीवानमुड़ा समिति में रहे निलंबित कर्मचारी नीलांबर बीसी को झाखरपारा समिति का प्रबंधक बनाया गया हैं जबकि 2025/26 में समिति के प्रबंधक अभय नागेश को हटाकर इन्हें जिम्मेदारी दी गई है जब कि गत वर्ष धान खरीदी में झाखरपारा समिति के प्रबंधक अभय नागेश कुल खरीदी का एक प्रतिशत से भी कम सूखत दर्ज कराई है, इसके बाद भी उन्हें हटाकर विवादों में घिरे रहे नीलांबर बीसी को लेकर झाखरपारा समिति का प्रबंधक बनाया गया हैं।
बता दें ये वहीं नीलांबर बीसी है जो वर्ष 2021/22 के धान खरीदी केंद्र दीवानमुड़ा में करीब पांच हजार से ज्यादा क्विटंल धान ज़मीनी स्तर में खराब हो चुका बताकर समिति को भारी नुकसान करवा चुके है जिसके कारण अभी तक दीवानमुड़ा समिति कर्ज में डूबा हैं ,शासन को अतिरिक्त नुकसान झेलना पड़ा उसके बाद भी इन्हें वर्तमान में झाखरपारा समिति का प्रबंधक बनाया जाना सवालों के घेरे में है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि विभागीय निर्देश के बाद उन्हें दुबारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी किस आदेश के तहत् और किस सक्षम अधिकारी के अनुमति से दी गई है यह महत्वपूर्ण विषय है।
पांच हजार क्विटंल धान का जॉच के दायरे में… वर्ष 2021/22 में दीवानमुड़ा समिति में प्रबन्धक रहे नीलांबर बीसी के द्वारा पांच हजार क्विटंल धान खराब हो जाने का हवाला देकर शासन को भारीभरकम नुकसान करवा चुके हैं जिसकी भरपाई कराए जाने कि जानकारी भी बताई जा रही हैं , मामले में कथित राजनीति संरक्षण कि भी चर्चा है ऐसा लोगों का मानना हैं।
वहीं समिति के अन्य सदस्य और क्षेत्र के लोगों का कहना है कि नीलांबर बीसी को झाखरपारा समिति का प्रबंधक बनाया जाना समझ से परे है क्यों कि ये पूर्व में दीवानमुड़ा समिति में लाखों का घोटाला कर चुका हैं ऐसे में इन्हें दुबारा झाखरपारासमिति का प्रबंधक बनाया जाना आखिर इनको किस अधिकारी का संरक्षण मिल रहा है यह सोचने वाली विषय है।
वहीं झाखरपारा समिति अन्तर्गत आने वाले पंचायतों के सरपंचों ने भी आपत्ति दर्ज करते हुए कलेक्टर को आवेदन सौंपे हैं जिसमें झाखरपारा के सरपंच छायाकांत सोनवानी, उसरीपानी सरपंच और कोड़कीपारा सरपंच ने निलंबित कर्मचारी नीलांबर बीसी को दुबारा झाखरपारा समिति प्रबंधक बनाए जाने पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया जाहिर किए हैं।
इस संबंध में सहायक आयुक्त व उप पंजीयक महेश्वरी तिवारी ने कहां कि इस संबंध में पूरी जानकारी फाइल देख कर बता पाऊंगी।
सहायक आयुक्त व उपपंजीयक माहेश्वरी तिवारी गरियाबंद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button