Advertisement Carousel
Add
Blog

अवैध शराब बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 30 पौवा देशी मसाला शराब और नकदी जब्त

Ad

Advertisements

अवैध शराब बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 30 पौवा देशी मसाला शराब और नकदी जब्त

Advertisements

दुर्ग,कुम्हारी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए परसदा क्षेत्र में एक युवक को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 पौवा शोले देशी मसाला शराब और बिक्री की रकम बरामद की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 3,100 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर को थाना कुम्हारी पुलिस क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि केवलचाम रोड, परसदा में एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा।

Advertisements


पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपी की पहचान डालेन्द्र उर्फ डालू सेन (20 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 16, परसदा, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग के रूप में हुई। उसके पास रखी सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर उसमें 30 पौवा शोले देशी मसाला शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 3,000 रुपये है, बरामद हुई। इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त 100 रुपये नकद भी जब्त किए गए।


पुलिस के मुताबिक आरोपी शराब को प्लास्टिक बोरी में रखकर क्षेत्र में अवैध रूप से बिक्री कर रहा था। मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 286/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि जिले में अवैध शराब की बिक्री अथवा किसी भी अन्य अवैधानिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान को यथासंभव गोपनीय रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई में पीएसआई गगासागर पात्र, आरक्षक क्रमांक 1734 दशरथ सेठी एवं आरक्षक क्रमांक 840 राजेश पूर्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button