Advertisement Carousel
Add
Blog

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, 65 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Ad

Advertisements

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, 65 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Advertisements


जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की मांगों, समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। जनदर्शन में कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से आवेदनों की जानकारी लेते हुए पात्रतानुसार नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर महोबे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता से परीक्षण किया जाए और पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण करने तथा कार्रवाई की स्थिति से आवेदकों को अवगत कराने के भी निर्देश दिए।

Advertisements


जनदर्शन में बलौदा तहसील के ग्राम बुड़गहन निवासी बोधराम ने नवीन पर्ची बनवाने, नरसिंह गोड़ ने वृद्धावस्था पेंशन, ग्राम रसौटा निवासी लोकेन्द्र सिंह गौतम ने फार्मर आईडी एवं एग्रीस्टैक से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया।
इसी तरह पामगढ़ तहसील के ग्राम भंवतरा निवासी बुधराम खुटे ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, शिवरीनारायण तहसील के ग्राम कटौद निवासी चीनी बाई बंजारे ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने तथा अकलतरा तहसील निवासी अमित कुमार थवाईत ने चरित्र प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में आवेदन दिया।
कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण करते हुए पात्रता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button