Advertisement Carousel
Add
Blog

साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट गिरोह का भंडाफोड़, 23 आरोपी हिरासत में

Ad

Advertisements

साइबर ठगी में म्यूल अकाउंट गिरोह का पर्दाफाश, 23 आरोपी हिरासत में
कमीशन के लालच में साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे बैंक खाते, मोबाइल, एटीएम और बैंक दस्तावेज जब्त
दुर्ग, 29 जून। दुर्ग जिले की छावनी थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले संगठित म्यूल अकाउंट गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में 23 लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, चेकबुक, आधार कार्ड सहित अन्य बैंकिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

Advertisements
Advertisements


पुलिस के अनुसार थाना छावनी में दर्ज अपराध क्रमांक 312/2026 की विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, बैंक खातों के विश्लेषण एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह खुलासा हुआ कि आरोपी कमीशन के लालच में अपने तथा अन्य लोगों के बैंक खाते साइबर एवं आर्थिक अपराधियों को उपलब्ध कराते थे। इन खातों के माध्यम से साइबर ठगी से प्राप्त अवैध रकम का लेनदेन और ट्रांसफर किया जाता था।


जांच के दौरान पुलिस ने 29 जून को कार्रवाई करते हुए कुल 23 आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में कई आरोपियों ने कमीशन के बदले बैंक खाते उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की। मामले में 15 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई, जबकि 8 लोगों को बीएनएसएस की धारा 35(1) के तहत नोटिस देकर छोड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 मोबाइल फोन, 3 एटीएम कार्ड, 3 बैंक पासबुक, 3 चेकबुक, 3 आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं।


पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत विवेचना जारी है और साइबर ठगी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के लालच या कमीशन के बदले अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक, मोबाइल सिम या अन्य बैंकिंग दस्तावेज किसी को उपलब्ध न कराएं। ऐसे खातों का उपयोग साइबर अपराधों में होने पर खाताधारक भी कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं। साथ ही किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस अथवा साइबर हेल्पलाइन पर देने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button