Advertisement Carousel
Blog

किसानों को बड़ी राहत, अब एकमुश्त मिलेगा यूरिया

Advertisements

किसानों को राहत: अब एकमुश्त मिलेगा यूरिया, किस्तों की व्यवस्था समाप्त
खरीफ 2026 के लिए शासन का नया निर्णय, पिछले वर्ष के बराबर मिलेगी यूरिया की मात्रा

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चांपा। खरीफ सीजन 2026 में किसानों को बड़ी राहत देते हुए शासन ने यूरिया वितरण की किस्त व्यवस्था समाप्त कर दी है। अब जिले के किसान पिछले वर्ष 2025 की तरह इस वर्ष भी अपनी पात्रता के अनुसार एकमुश्त यूरिया प्राप्त कर सकेंगे।
उप संचालक कृषि राकेश शर्मा ने बताया कि शासन द्वारा सहकारी क्षेत्र में उर्वरक वितरण के लिए जारी नए दिशा-निर्देशों के तहत यूरिया वितरण पर लागू 80 प्रतिशत की सीमा समाप्त कर दी गई है। इसके बाद किसान अब खरीफ 2025 में जितनी मात्रा में यूरिया प्राप्त किए थे, उतनी ही मात्रा खरीफ 2026 में भी प्राप्त कर सकेंगे।


उन्होंने बताया कि सहकारी समितियों में उपलब्धता के अनुसार किसानों को यूरिया एकमुश्त या आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराया जाएगा। यदि किसी समिति में तत्काल पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध नहीं रहती है, तो किसान अपनी पात्रता के अनुसार शेष मात्रा बाद में स्टॉक उपलब्ध होने पर प्राप्त कर सकेंगे।
कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपनी सहकारी समिति से संपर्क कर समय पर यूरिया प्राप्त करें, ताकि खरीफ फसलों की बुवाई एवं उत्पादन कार्य प्रभावित न हो।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button