Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन आघात: जंगल में चल रही अवैध शराब भट्टी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

ऑपरेशन आघात: जंगल में चल रही अवैध महुआ शराब भट्टी पर पुलिस की दबिश
65 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार; आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई


रायगढ़, 30 जून। रायगढ़ पुलिस द्वारा जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत चक्रधरनगर थाना पुलिस ने ग्राम नटवरपुर के जंगल में संचालित अवैध महुआ शराब निर्माण स्थल पर छापेमारी कर 65 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की और मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नटवरपुर के जंगल में अवैध रूप से महुआ शराब बनाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की और फुल सिंह धनवार (25 वर्ष) तथा दुआरू धनवार (40 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम नटवरपुर, को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान फुल सिंह धनवार के कब्जे से 35 लीटर तथा दुआरू धनवार के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। कुल 65 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 13 हजार रुपये है, जब्त की गई।


पूछताछ में दोनों आरोपियों ने महुआ शराब का निर्माण एवं बिक्री करना स्वीकार किया, लेकिन कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की।


इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक दिलीप भानु, प्रधान आरक्षक रविकिशोर साय तथा आरक्षक संदीप कौशिक और चन्द्र कुमार बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button