Advertisement Carousel
Add
Blog

अघोषित बिजली कटौती पर भड़की जोगी कांग्रेस, विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन बिजली संकट पर सख्त चेतावनी, 15 दिन में सुधार नहीं तो होगा घेराव 45 डिग्री गर्मी में बिजली कटौती से हाहाकार, जोगी कांग्रेस ने खोला मोर्चालोड सेटिंग के बहाने से नाराजगी, बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग तेज

Advertisements

सक्ती।
क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए उप संभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पार्टी के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की गई है।

Advertisements
Advertisements


जिला अध्यक्ष राठौर ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व ही उन्होंने उप संभाग के प्रभारी अधिकारी एन.के. पटेल को मौखिक रूप से क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती की जानकारी दी थी। उस समय विभाग द्वारा “लोड सेटिंग” का हवाला देते हुए समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में क्षेत्र का तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, ऐसे में बार-बार बिजली कटौती से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद विभाग द्वारा समस्या के समाधान के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।


ज्ञापन के माध्यम से राठौर ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर अघोषित बिजली कटौती बंद कर विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया, तो जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) एवं क्षेत्रवासियों द्वारा विद्युत कार्यालय का घेराव किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।
इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सरकार जहां एक ओर “सुशासन” का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर आम जनता को बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं भी सुचारू रूप से उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।
ज्ञापन सौंपने के दौरान फागुलाल अजगल्ले, सूरज खूंटे, भगत खांडे, पिंकेश खूंटे, गिरधारी रातरे, रमेश कर्ष एवं संतोष सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button