Advertisement Carousel
Blog

सक्ती में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 14.85 लीटर अवैध शराब जब्त खैरा-रानीगांव में छापेमारी, दो शराब कारोबारी गिरफ्तार अवैध शराब कारोबार पर आबकारी का शिकंजा, दो आरोपी जेल भेजे गए सक्ती में आबकारी टीम का एक्शन, महुआ व देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

Advertisements

सक्ती,
जिला सक्ती में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश एवं प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा की गई।

Advertisements
Advertisements


आबकारी टीम ने ग्राम खैरा (थाना नगरदा) में छद्म क्रेता के माध्यम से महुआ शराब की अवैध बिक्री की पुष्टि होने पर आरोपी मोहन राम कलार (45 वर्ष) के घर दबिश दी। जांच के दौरान उसके मकान से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखे 63 पाउच महुआ शराब (प्रत्येक 150 मिली) बरामद किए गए, जिनकी कुल मात्रा 9.45 लीटर पाई गई। इस पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
इसी क्रम में ग्राम रानीगांव (थाना बाराद्वार) में कार्रवाई करते हुए आरोपी फिरतीन बाई (57 वर्ष) के घर से 29 पाव गोवा स्पेशल मदिरा एवं 1 पाव यूनिक प्लेन शराब जब्त की गई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 5.4 लीटर है। इस मामले में भी धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम—रघुनाथ पैकरा, परसराम कहरा एवं बसंती चौधरी—का विशेष योगदान रहा।
कुल कार्रवाई का विवरण:
प्रकरण कायम: 02
गिरफ्तार आरोपी: 02
जब्त मदिरा: 9.45 लीटर महुआ एवं 5.4 लीटर देशी शराब
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button