Advertisement Carousel
Add
Blog

जांजगीर-चांपा अजाक थाना के ASI रामेश्वर यादव को राज्यस्तरीय गुरु घासीदास पुरस्कार

Advertisements

अजाक थाना जांजगीर-चांपा के ASI रामेश्वर यादव को राज्यस्तरीय गुरु घासीदास पुरस्कार

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चांपा। जिले के अजाक थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद यादव को उत्कृष्ट विवेचना, प्रभावी जांच और शिकायतों के समयबद्ध निराकरण के लिए राज्यस्तरीय गुरु घासीदास पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने ASI रामेश्वर प्रसाद यादव को यह सम्मान प्रदान किया।


पुलिस के अनुसार, रामेश्वर यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान एक वर्ष में 100 से अधिक शिकायतों का समयबद्ध निराकरण किया। वहीं 15 से अधिक मामलों में अपराध दर्ज कर प्रभावी विवेचना और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।
शिकायतों के त्वरित निराकरण, निष्पक्ष जांच और प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई के प्रति उनकी कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए उन्हें राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है।
ASI रामेश्वर यादव की इस उपलब्धि को जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button