Advertisement Carousel
Add
Blog

पुराना बस स्टैंड मारपीट और अपहरण मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

पुराना बस स्टैंड मारपीट और अपहरण मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। पुराना बस स्टैंड में युवक से मारपीट कर उसे जबरदस्ती मोटरसाइकिल में बैठाकर ले जाने के मामले में तारबाहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र छाबड़ा और जोई एंथोनी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस के मुताबिक, 9 अगस्त की सुबह पुराना बस स्टैंड स्थित शराब भट्ठी के पास वासु केशरवानी के साथ पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की गई थी। आरोप है कि कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्के और डंडे से मारपीट की तथा बाद में वासु को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर डीपूपारा बस्ती की ओर ले जाया गया। घटना के बाद से वासु के घर नहीं लौटने की जानकारी सामने आई थी।


मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर तारबाहर पुलिस ने जांच तेज की। विवेचना के दौरान पुलिस ने पहले रमजान अली उर्फ गामा और प्रिंस रजक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं फरार चल रहे जोई एंथोनी और जितेन्द्र छाबड़ा की तलाश में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 271/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर तिवारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button