Advertisement Carousel
Add
Blog

शादी के नाम पर शातिर साइबर ठगी के 2 आरोपी को पकड़ने में सायबर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Advertisements

शादी के नाम पर शातिर साइबर ठगी के 2 आरोपी को पकड़ने में सायबर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता*

Advertisements


जांजगीर-चांपा। शादी के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का जांजगीर-चांपा साइबर थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी लक्ष्मीनारायण उर्फ लाला साहू और सोनू साहू वर्ष 2025 से लोगों को शादी और रिश्ता कराने का झांसा दे रहे थे। आरोपी हेडफोन और ब्लूटूथ डिवाइस की मदद से लड़की की आवाज निकालकर सामने वाले से बातचीत करते और रिश्ता तय कराने के नाम पर अलग-अलग रकम हासिल करते थे। रकम मिलने के बाद आरोपियों द्वारा संपर्क तोड़ दिया जाता था।

Advertisements


मामले का खुलासा तब हुआ जब एक शिकायतकर्ता के बैंक खाते में 2 हजार रुपये की साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर होने के बाद बैंक खाते पर होल्ड लगा। जांच में सामने आया कि रकम आरोपी के UPI से संबंधित थी। शिकायत के आधार पर साइबर थाना जांजगीर-चांपा में अपराध दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में ठगी का तरीका सामने आने के साथ ही आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, हेडफोन, व्हाट्सऐप चैटिंग और ‘पवित्र रिश्ता डॉट कॉम’ के पंपलेट जब्त किए गए।
पुलिस की जांच में रायपुर, कवर्धा, बलौदाबाजार, बालोद और महासमुंद सहित विभिन्न जिलों के लोगों से ठगी किए जाने की जानकारी सामने आई है। आरोपियों के बैंक खातों में साइबर ठगी से जुड़ी रकम के लेन-देन और साइबर क्राइम पोर्टल पर कई शिकायतें भी मिली हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ साइबर क्राइम पोर्टल पर अन्य शिकायतें भी दर्ज हैं, जबकि मोबाइल चैटिंग की जांच में कई अन्य लोगों से ठगी किए जाने के संकेत मिले हैं। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच में ठगी की रकम और पीड़ितों की संख्या बढ़ सकती है।
कार्रवाई में सायबर थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, सउनि विवेक सिंह तथा आरक्षक गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, माखन साहू और शाहबाज खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button