Advertisement Carousel
Add
Blog

सोलर प्लांट निर्माण स्थल पर पिस्टल से फायरिंग, आरोपी गिरफ्तारदुर्ग। ग्राम गुढियारी स्थित सोलर प्लांट निर्माण स्थल

Advertisements

सोलर प्लांट निर्माण स्थल पर पिस्टल से फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग। ग्राम गुढियारी स्थित सोलर प्लांट निर्माण स्थल पर काम बंद कराने की धमकी देकर पिस्टल से फायरिंग करने के मामले में जामगांव (आर) पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अविचल अग्रवाल, उम्र 52 वर्ष, निवासी टैगोर नगर रायपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक, 16 अगस्त की दोपहर सोलर प्लांट निर्माण स्थल पर कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी अपने साथियों के साथ फॉर्च्यूनर वाहन से मौके पर पहुंचा और निर्माण कार्य बंद करने की धमकी दी। विवाद के दौरान आरोपी ने पिस्टल निकालकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आरोपी ने जमीन मालिक को भी धमकाया और इसके बाद अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया।

Advertisements
Advertisements


फायरिंग की सूचना मिलते ही जामगांव (आर) पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने उपलब्ध सूचना और सूचना तंत्र के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी। देर रात घेराबंदी कर आरोपी अविचल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया।


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल बरामद की है। आरोपी को 17 अगस्त को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस को दो दिन का रिमांड मिला है। मामले में आगे की पूछताछ और विवेचना जारी है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने साथियों के साथ निर्माण स्थल पहुंचा था और काम बंद कराने के लिए कर्मचारियों पर दबाव बनाया। विवाद के दौरान फायरिंग कर मौके पर भय का माहौल पैदा किया गया।


जामगांव (आर) थाने में आरोपी के खिलाफ धारा 109(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। बरामद पिस्टल के संबंध में भी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में एसडीओपी पाटन, क्राइम ब्रांच दुर्ग, थाना प्रभारी जामगांव (आर) तथा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि भूमि, निर्माण कार्य या किसी अन्य विवाद में कानून हाथ में न लें। धमकी, फायरिंग अथवा हिंसक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button