Advertisement Carousel
Add
Blog

शिवमहापुराण कथा में गूंजा ‘साइबर क्राइम से आज़ादी’ का संदेश

Advertisements

शिवमहापुराण कथा में गूंजा ‘साइबर क्राइम से आज़ादी’ का संदेश
भिलाई। जयंती स्टेडियम में आयोजित शिवमहापुराण कथा के दौरान प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों से बचाव और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘साइबर क्राइम से आज़ादी’ विशेष साइबर जागृति अभियान से जुड़ने की अपील की।

Advertisements
Advertisements


पंडित प्रदीप मिश्रा ने श्रद्धालुओं से कहा कि OTP, PIN, पासवर्ड और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। साथ ही संदिग्ध कॉल, मैसेज और लिंक से सावधान रहने तथा किसी भी डिजिटल लेन-देन से पहले पूरी तरह सत्यापन करने की अपील की।
उन्होंने श्रद्धालुओं से अभियान के QR कोड को स्कैन कर साइबर जागृति अभियान से जुड़ने और अभियान के कटआउट के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया एवं WhatsApp Status के माध्यम से साइबर जागरूकता का संदेश आगे बढ़ाने का भी आह्वान किया।


छत्तीसगढ़ पुलिस का यह विशेष अभियान 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य आम लोगों को साइबर ठगी के नए तरीकों के प्रति जागरूक करना और डिजिटल लेन-देन में सतर्कता बढ़ाना है।
दुर्ग पुलिस के अनुसार, साइबर अपराधी फर्जी कॉल, मैसेज, लिंक, सोशल मीडिया संपर्क और फर्जी निवेश जैसी गतिविधियों के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। ऐसे में नागरिकों को किसी भी संदिग्ध डिजिटल संपर्क पर बिना सत्यापन के भरोसा नहीं करने की सलाह दी गई है।


दुर्ग पुलिस ने अपील की है कि साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं और तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें। पुलिस ने कहा कि जागरूकता और सतर्कता से साइबर अपराधों को रोकने में बड़ी मदद मिल सकती है।
“आपकी एक छोटी पहल, किसी बड़े साइबर अपराध को रोक सकती है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button