Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़भटगांवसारंगढ़ - बिलाईगढ़

सलोनीकला में अवैध महुआ शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 47 लीटर शराब जब्त

भटगांव। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ भटगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम सलोनीकला के सबरिया डेरा क्षेत्र से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 47 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 9,400 रुपये बताई गई है।

Advertisements

पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सबरिया डेरा सलोनीकला निवासी एक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और संदिग्ध को शराब के साथ पकड़ लिया।

Advertisements

पुलिस ने आरोपी की पहचान बनाऊ गोड (32 वर्ष), पिता लालजी गोड, निवासी सबरिया डेरा सलोनीकला, थाना भटगांव, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के रूप में की है। कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से 47 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर नियमानुसार जब्त की गई।

मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र पटेल और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवकुमार धारी के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई में पुलिस टीम के अधिकारी-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button