Advertisement Carousel
Blog

बंगाल जीत पर सक्ती में भाजपा का जश्न, पटाखे और मिठाइयों से मनाई खुशी पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत से सक्ती में उत्साह, कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा सक्ती, बंगाल विजय पर भाजपा का जश्न

Advertisements

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद सक्ती जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर अग्रसेन चौक में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर एवं मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया। साथ ही भाजपा जिला कार्यालय में पारंपरिक बंगाली व्यंजन ‘झालमुड़ी’ का वितरण कर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से अपनी खुशी व्यक्त की और एक-दूसरे को बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक जीत को जनता के विश्वास, संगठन की मेहनत और नेतृत्व के प्रति अटूट आस्था का परिणाम बताया। वक्ताओं ने कहा कि यह विजय जनसंघ के सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और राष्ट्रसेवा के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Advertisements
Advertisements


भाजपा नेताओं ने पश्चिम बंगाल सहित असम और पुडुचेरी में भी पार्टी की मजबूती पर विश्वास जताते हुए कहा कि यह परिणाम देशभर में सकारात्मक राजनीतिक संदेश देगा। उन्होंने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इसे लोकतंत्र की बड़ी जीत बताया।


इस अवसर पर भाजपा सक्ती जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, प्रदेश मंत्री श्रीमती विद्या सिदार, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा राठौर, जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव, मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा सहित सेवती साहू, दीपक गुप्ता, रंजन सिन्हा, मालती सोनी, सुषमा कसेर, विनोद पांडे, दिलीप सराफ, अमन डालमिया, नटवर गोंड, लाखन नामदेव, अनुराग विश्वकर्मा, मनोज सिसोदिया, जगत शर्मा, सूरज देवांगन, रामावतार साहू, वेद प्रकाश देवांगन, विजय जांगड़े, भुवन सोनी, आदित्य अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button