Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

लोयोला महाविद्यालय, कुनकुरी में दो दिवसीय शिक्षक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

Advertisements

कुनकुरी। लोयोला महाविद्यालय, कुनकुरी के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) द्वारा वर्ष 2026 के अंतर्गत दो दिवसीय शिक्षक उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Teachers’ Orientation Programme) का सफल आयोजन किया गया।

Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों की शैक्षणिक दक्षता, शिक्षण कौशल तथा विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण पद्धति को और अधिक प्रभावी बनाना था।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस में लोयोला सोसायटी के प्रबंधक फा. जेरोम मिंज, एस.जे. ने “Discover Talent, Explore Aptitude and Enhance Aspiration of Students” विषय पर व्याख्यान देते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभाओं की पहचान, उनकी अभिरुचियों के विकास तथा उनकी आकांक्षाओं को नई दिशा देने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

द्वितीय दिवस के मुख्य वक्ता डॉ. फा. प्रदीप केरकेट्टा, एस.जे. ने Context, Experience, Reflection and Action आधारित शिक्षण पद्धति पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने Competency Gap को पाटने की चुनौतियों, उच्च शिक्षा में उभरते अवसरों तथा SWOT Analysis के महत्व को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया। साथ ही उन्होंने शिक्षकों को बदलते शैक्षणिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
इस दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा विशेषज्ञों के अनुभव एवं मार्गदर्शन से लाभान्वित हुए।

यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. फा. तेलेस्फोर लकड़ा, उप-प्राचार्य फा. मार्टिन तिर्की एवं विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ. फा. इग्नस किंडो के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, संसाधन व्यक्तियों एवं प्रतिभागी प्राध्यापकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया गया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button