Advertisement Carousel
Blog

चंद्रपुर पुलिस अलर्ट, अवैध प्रवासियों और संदिग्धों के सत्यापन के लिए कोटवारों को निर्देश

Advertisements

अवैध प्रवासियों और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर, चंद्रपुर थाना में ग्राम कोटवारों की बैठक

Advertisements
Advertisements


सक्ति चंद्रपुर, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध प्रवासियों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी के उद्देश्य से थाना चंद्रपुर में ग्राम कोटवारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के सभी ग्राम कोटवारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


यह बैठक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंद्रपुर द्वारा आयोजित की गई।
बैठक में कोटवारों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने गांवों में रहने वाले अवैध प्रवासियों, मुसाफिरों, फेरीवालों एवं किरायदारों का पूर्ण सत्यापन करें। इसके तहत संबंधित व्यक्तियों का नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, पैन कार्ड नंबर, स्थायी पता, आगमन एवं प्रस्थान की तिथि और समय, पहचान कराने वाले व्यक्ति का नाम-पता, फोटो एवं हस्ताक्षर सहित संपूर्ण जानकारी संकलित कर थाना में उपलब्ध कराएं।


पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होती है या किसी प्रकार की शंका उत्पन्न होती है, तो उसकी सूचना तत्काल थाना चंद्रपुर को दी जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।
बैठक के माध्यम से पुलिस ने ग्राम कोटवारों से सतर्कता बरतने, नियमित निगरानी रखने तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button